izk;kstd % i;kZoj.k ,oa ou ea=ky;] Hkkjr ljdkj
अंग्रेजी वेबसाइट
मुख्य पृष्ठ
एनविस
पर्या. एवं वन मंत्रा.
रा.व.अ.सं.
लिंक
सवाल
सम्पर्क बिन्दु
Download Hindi Font
राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान का पर्यावरणीय सूचना तंत्र पौधे एवं प्रदूषण विषय पर केन्द्रित है। संस्थान में स्थापित नोड ने २००३ में कार्य प्रारम्भ किया जो निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यरत है।
१. पौधे एवं प्रदूषण पर एक वेबसाइट का निर्माण करना तथा क्षेत्रीय भाषा (हिन्दी) में भी वेबसाइट का निर्माण।
२. सूचनाओं एवं तथ्यों का ऑकड़ा संग्रह, समाचार पत्र आदि के रूप में एकत्र करना।
३. पौधों एवं प्रदूषण पर सूचना एकत्रित करना एवं प्रदान करना।
४. विषय के ऊपर जनसामान्य द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर प्रदान करना।
५. केन्द्रीय बिन्दु के साथ सामंजस्य रखते हुए वेबसाइट उपयोग कर्ताओं तक सम्बन्धित एवं सही जानकारी पहुँचाना।
कुछ विशेष पौधों में जैवकीय संरचना का उपयोग पर्यावरण की गुणवत्ता मापक की तरह करना कृषि के समान प्राचीन है। पौधों की पर्यावरण की गुणवत्ता के अनुसार संवेदनशील प्रतिक्रिया का उपयोग हम विभिन्न प्रकार की विधाओं यथा जैव रसायन, कार्यकी विज्ञान, वाह्यरचना विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान आदि में पर्यावरण के प्रभाव के सूचकों की तरह कर सकते हैं। ये सम्पूर्ण क्रियाए न केवल इंगित किए जाने वाले प्रवर्तकों पर अपितु पोषक तत्वों, जल स्तर, उम्र, लिंग तथा एकल अथवा जातियों के उत्पन्न होने के समय पर भी निर्भर करती है।
पिछले कुछ वर्षो में अत्यधिक मात्रा में प्रकाशित पुस्तकों, ग्रन्थों को ध्यान में रखते हुए विषय के ऊपर एक ग्रन्थ सूची का ऑकडा संग्रह बनाने की आवश्यकता थी। पौधे एवं प्रदूषण पर यह वेबसाइट पौधों का प्रदूषण के मापन/निरीक्षक की तरह प्रयोग करना जो एक वृहद विषय क्षेत्र है, से सम्बन्धित तथ्य एकत्रित कर प्रस्तुत करती है।
सूचना पटल
पर्यावरणीय महासंकट : प्लास्टिक कचरा
एनविस समन्वयकः डा. नन्दिता सिंह (n.singh
@
nbri.res.in)
eq[; i`"B
|
,ufol
|
,evksbZ,Q
|
jk-o-v-la-
|
dfM+;kW
|
iz'u
|
lEidZ fcUnq
|
vLohdj.k
jk"Vªh; ouLifr vuqla/kku laLFkku] jk.kk izrki ekxZ
y[kuÅ & 226001- nwjHkk"k % $ 915222297800 ls 999 QSDl % $ 91522205847
vafre la'kks/ku %
ifjn'kZd la[;k %
izdk'kukf/kdkj
©
2010&11 ,ufol&jk-o-v-la-] loZ vf/kdkj vkjf{kr